पूरे सहारनपुर मंडल में पुलिस हाई अलर्ट पर, हिंसा, जोर-जबरदस्ती करने वालों से सख्ती से निपटेंगे: डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल सहारनपुर । नागरिक संशोधित कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ मुसलमानों ने आज पूरे जनपद और सहारनपुर मंडल में अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखे। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बंद का पूरे मंडल आंशिक असर ही देखने को मिला है। दोपहर दो बजे तक कहीं से भी हिंसा, जोर जबरदस्ती या अन्य कोई घटना सुनने और देखने को नहीं मिली। मुस्लिम लोग अपनी मर्जी से अपने प्रतिष्ठानों को बंद किए रहे जबकि इसके उलट हिंदुओं ने अपनी दुकानें और कारोबार खोल रखे हैं। सहारनपुर के कस्बा देवबंद, नकुड़, सरसावा, चिलकाना, छुटमलपुर, बेहट और सहारनपुर नगर के मुस्लिम इलाकों में बंद का असर दिखाई दिखा लेकिन हिंदुओ ने अपनी दुकाने खोले रखी। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर और शामली जिलों से भी बंद की मिली-जुली खबरें ही मिली हैं। पुलिस अधिकारी सड़कों पर गश्त करने के साथ-साथ स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। दूसरी ओर, देवबंद के ईदगाह में मुस्लिम महिलाओं का धरना जारी है। यह धरना परसो शाम को शुरू हुआ था। मुस्लिम महिलाएं बेमियादी धरने पर जमी रहीं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र देवबंद में कैंप किए हुए हैं।
सीए ए ,एन आर सी के खिलाफ कामयाब रहा बंद